About Us

Home - About Us

About Us

सनातन धर्म केवल आचरण का बाहरी नियम नहीं, यह आत्मा की आंतरिक पुकार है। जब हम सनातन धर्म का पालन करते हैं तो वास्तव में हम स्वयं को सुरक्षित रखते हैं,क्योंकि सनातन धर्म हमें हमारे सत्य स्वरूप से जोड़ता है। सनातन धर्म का वास्तविक अर्थ है सत्य का आचरण, करुणा का संचार, और आत्मा के शाश्वत प्रकाश में जीवन यापन करना। जहाँ सनातन धर्म है, वहाँ भय नहीं, जहाँ सनातन धर्म है, वहाँ सत्य स्वरूप संप्रभुता है। सनातन धर्म से जुड़ो, सनातन धर्म में स्थित हो जाओ यही अमरत्व का मार्ग है। सनातन धर्म वेदों में निहित है। वेद ही भगवान है, वेद ही
विज्ञान है। हमारे वेदों में विज्ञान, गणित, भौतिक, रसायन, भूगोल, जीवन से जुड़े वो मंत्र हैं,जो हमें परम वैभव प्राप्त करने में सहयोगी होते है, दुनिया में कोई अन्य धर्म शास्त्र नहीं है जहाँ ये बाते लिखी गई हो । कोई भी धर्म इतना विराट नही है, हम कह सकते है कि “सत्य ही सनातन है, और सनातन ही मानवता है” पूरी दुनिया के सार्वभौमिक उत्थान का दर्शन केवल सनातन धर्म में है,विडंबना यह है कि हम आज सनातन दर्शन से बहुत दूर हो चुके हैं, आज हमारी शिक्षा में हमारी संस्कृति का एक शब्द हमारे पाठ्यक्रम में न होना यह भारत के लिए बहुत बड़ा दुर्भाग्य का विषय है, प्राचीन भारत के पाठशालाओ में जो पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता था, उसका वर्गीकरण दो भागों में होता था पहला शस्त्र और दूसरा शास्त्र हुआ करता था, आज हम इससे बहुत दूर हो गए हैं, एक बात कल भी प्रासंगिक था और आज भी प्रासंगिक हैं, “बिना शस्त्र के शास्त्र का अनुसंधान असंभव है ” इस बात की पुष्टि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ से कर दिया। भारतीय सेना के पास आज आधुनिक तकनीक के स्वदेशी शक्तिशाली ब्रह्मोस, लड़ाकू विमान, ड्रोन, आकाश तीर जैसे- शस्त्र होने के कारण, दुश्मन द्वारा भारत में जन-धन की हानि पहुंचाने की पूरी कोशिश विफल हो गई। एक ओर जहाँ दुश्मन देश व उनके सहयोगी देश अपने अपने नुकसान का आंकलन कर रहे हैं, वही भारतीय शस्त्रों की अन्य देशो में बढ़ती मांग को देखते हुए, टैरिफ की धमकिया भी मिल रही है, हमे भी इसका जबाब देना होगा। “स्वदेशी के प्रहार से खत्म होगा, टैरिफ का आतंकवाद” आज भारत का स्वदेशी शस्त्र पूरी दुनिया को भारत की ओर आकर्षित होने के लिए प्रेरित कर रहा है,जिस दिन शस्त्र के साथ शास्त्र जुड़ जाएगा, भारत पूरी दुनिया का पथ प्रदर्शक होगा।

सनातन धर्म केवल आचरण का बाहरी नियम नहीं, यह आत्मा की आंतरिक पुकार है। जब हम सनातन धर्म का पालन करते हैं तो वास्तव में हम स्वयं को सुरक्षित रखते हैं,क्योंकि सनातन धर्म हमें हमारे सत्य स्वरूप से जोड़ता है। सनातन धर्म का वास्तविक अर्थ है सत्य का आचरण, करुणा का संचार, और आत्मा के शाश्वत प्रकाश में जीवन यापन करना।

Quick Links

Home

About Us

News and Event

Gallery

Membership form

Quick Links

Album Gallery

Video Gallery

Photo Gallery

Download magazine

Contact Us

Contact Us

+91-9839404041, 7007896812

dharoharsanrakshan@gmail.com

Dhe, Lamhi, Varanasi – 221007 (Uttar Pradesh)

© Copyright 2026 Dharohar Kesariya Bharat | Powered by : Max Multisoft