वाराणसी के काशी खंडोजर स्थित कृतिवाश्वर महादेव मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ को लेकर उत्पन्न विवाद ने स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है। मंदिर परिसर में पाठ करने के दौरान प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप किए जाने के बाद धार्मिक और सामाजिक संगठनों में असंतोष देखा गया। संबंधित पक्षों का कहना है कि यह स्थान प्राचीन धार्मिक परंपराओं से जुड़ा है, जहां नियमित पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजन होते रहे हैं। वहीं प्रशासन का पक्ष है कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद मंदिर परिसर की स्थिति और धार्मिक गतिविधियों को लेकर विभिन्न संगठनों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिससे क्षेत्र में संवेदनशील माहौल बना हुआ है।
सनातन धर्म केवल आचरण का बाहरी नियम नहीं, यह आत्मा की आंतरिक पुकार है। जब हम सनातन धर्म का पालन करते हैं तो वास्तव में हम स्वयं को सुरक्षित रखते हैं ,क्योंकि सनातन धर्म हमें हमारे सत्य स्वरूप से जोड़ता है। सनातन धर्म का वास्तविक अर्थ है सत्य का आचरण, करुणा का संचार, और आत्मा के शाश्वत प्रकाश में जीवन यापन करना।
और पढ़ें